सिवनी-समाज को बेहतर बनाने के लिए शासकीय शिक्षा ही उपयोगी है ,क्योंकि इसका महत्व समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र में हैं – बरघाट के विधायक अर्जुन सिंह ककोडिया ने आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के जिला पदाधिकारियों के साथ एक सौजन्य भेंट में अपने निज निवास बरघाट में उक्त बातें कहीं । विधायक ने कहा कि मैं और मेरी सरकार शासकीय शिक्षा को उत्कृष्ट बनाने के लिए शालाओं के संसाधन बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री कमल नाथ भी बहुत गंभीर हैं। विधायक ने वर्तमान शिक्षा के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।

इसमें संघ के जिला अध्यक्ष कपिल बघेल, जिला संयोजक श्चिंतामन राहंगडाले, जिला संगठन मंत्री सुरेश गौतम, बरघाट ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र गौतम एवम महेश प्रसाद मरकाम शामिल रहे। विधायक ने समाज के सभी वर्गों से शासकीय शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए सामने आने के लिए आह्वान किया साथ ही संघ के पदाधिकारियों से भी अपेक्षा की कि अध्यापक शिक्षकों का जीवन बेहतर बनाने के लिए कमलनाथ सरकार ने शिक्षा विभाग की घोषणा की,,, सातवां वेतनमान दिया अब अध्यापक शिक्षक संवर्ग को शासकीय शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए सामने आना चाहिए।

सिवनी से वाहिद खान, कंटेंड एडिटर

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    four × three =