छिंदवाड़ा-जिला मुख्यालय के सोनाखार में दबंग अपनी जमीन की आड़ में बड़ा खेल, खेल रहा है। प्रशासन को करोड़ों रुपए का खुलेआम चूना लगा रहा। शिकायत के बाद जिम्मेदारों के कानों में जू तक नहीं रेंगी। अशिकांश अतिक्रमण वे लोग ही कर रहे जिनका शासन और प्रशासन कुछ बिगाड़ नहीं पाता। मामला गम्भीर जितना है उतनी ही इसमें साठगांठ की बू आ रही।
संबंध में अंतरराष्ट्रीय भीम सेना की जिला इकाई ने इस मामले की शिकायत अनुविभागीय अधिकारी को भी की है जिसमें उन्होंने उल्लेख किया है कि सोनाखार में चौरई का एक दबंग व्यक्ति कॉलोनी का निर्माण कर रहा है। उसकी जमीन के पीछे पहाड़ी है। संभवतः छोटे झाड़ की पहाड़ी हो सकती है। कॉलोनाइजर पहाड़ी को खोदकर उसे अपने कब्जे में कर चुका है। पहाड़ी का अधिकांश हिस्सा अपने कब्जे में करने के बाद अब वहां प्लाट काटे जा चुके हैं। आखिर यह सब छिंदवाड़ा में क्यों हो रहा वो भी खुलेआम। एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ पूरे प्रदेश में माफिया पर कार्रवाई कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ छिंदवाड़ा में कार्रवाई नहीं हो रही। तमाम शिकायतों के बाद भी अधिकारी और कर्मचारी मौके पर जांच करने भी नहीं पहुंचते।
विशेष सहयोगी दिलीप अहिरवार की रिपोर्ट








