स्टेड डेस्क/बुरहानपुर ब्यूरो- लालबाग पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के अंतराष्ट्रीय गिरोह को धरदबोचा है।जिसका खुलासा पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा ने प्रेस वार्ता के माध्यम से किया।

पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर महाराष्ट्र के रावेर की ओर से आ रही कार जिसका नंबर MH 05 DK 3593 जिसमे ड्राइवर सहित 3 लोग शामिल थे।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश और लालबाग थाना प्रभारी के नेतृत्व में बहादरपुर मुस्लिम कब्रिस्तान के पास सफेद कलर की स्विफ्ट डिजायर को सुनियोजित तरीके से रोका गया और वाहन की तलाशी की गई। उपरोक्त तीनो आरोपियों के पास 7 किलो 400 ग्राम कीमत 51800 रुपये का गांजा जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 568/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्घ किया गया है।

बुरहानपुर से सीनियर जर्नलिस्ट गोपाल देवकर की रिपोर्ट

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    14 − eight =