बिछुआ वन परिक्षेत्र के तालाब में तैरता मिला तेंदुए का शव…

वनविभाग में मचा हड़कंप

स्टेड डेस्क/छिंदवाड़ा- मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा वन वृत अंतर्गत बिछुआ वन परिक्षेत्र से 20 किलो मीटर दूर ग्राम पंचायत थोटा मेगदौन के समीप तालाब में तेंदुए का शव तैरता दिखाई दिया है. आज जैसे ही यह खबर फैली के तेंदुआ का शव दिखाई दे रहा है, तो ग्रामीण में हड़कंप मच गया…. जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी, वन विभाग ने मौके पर पहुंच कर आगे की कार्यवाही शुरू की है…

दरअसल छिंदवाड़ा वन वृत्त में यह कोई पहला मामला नहीं है इसके पहले भी बाघ और अन्य वन्यजीवों के शिकार के दर्जनों मामले हुए हैं. कई बार वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हुए हैं, लेकिन अब तक आला अधिकारियों ने वन्यजीवों की मौत या शिकार पर अंकुश लगाने कड़े कदम नहीं उठाए हैं…?

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    two × five =