स्टेड डेस्क/चौरई – विकासखण्ड भा.ज.पा.के वारिष्ठ नेताओ के मार्गदर्शन मे जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी ने शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का आयोजन नगर के अन्नपूर्णा लाॅन मे आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ कन्हैया लाल , कार्यक्रम अध्यक्ष विभाग संघचालक भजन लाल चौपड़े एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक पं. रमेश दुबे की उपस्थिति मे किया गया। जिसमे चौरई, चांद, बिछुआ संकुल केन्द्रो के समस्त शिक्षको का मुख्य अतिथि के द्वारा शाल श्रीफल से भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माॅ सरस्वती , माॅ भारती एवं डाॅ. सर्वपल्लीराधाकृष्णन की प्रतिमा का पूजन कर किया गया। इसके बाद स्कूली छात्राओ द्वारा माॅ सरस्वती की वंदना की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियो के द्वारा शिक्षक दिवस के संबंध मे प्रकाश डाला एवं अपने विचार व्यक्त किये, साथ ही बताया गया कि शिक्षक के ज्ञान बिना यह जीवन जीना असंभव है एवं प्रत्यके व्यक्ति के जीवन मे शिक्षको की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, एक शिक्षक एक व्यक्ति का नही वरन पूरे समाज व राष्ट्र निर्माण कार्य मे अहम भूमिका निभा कर सभी को एक नई दिशा प्रदान करता है।

सम्मान समारोह कार्यक्रम के आयोजक शैलेन्द्र रघुवंशी ने कहा कि आज यहा उपस्थित सभी गुरूजनो को मे हृदय एवं हाथ जोड कर प्रणाम करता हूॅ मै सभी का आभारी हूॅ कि आप सभी ने मुझे इस योग्य माना कि अपने सम्मान का मुझे गौरव प्रदान करा। कही ना कही प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से मैने आप सभी से कुछ ना कुछ सीखा है। आप सभी इसी प्रकार अपना आर्शीवाद हम लोगों पर बनाये रखें। यह हमारी छोटी सी शुरूवात है जिसको आप लोगो ने आकर सफल बनाया है।

कार्यक्रम में कोरोना काल मे विकासखण्ड में कार्यरत शिक्षकों को जिनकी कोरोना संक्रमण के चलते मृत्यु हो गयी थी, उनके परिवारों के सदस्यो को भी श्रीफल एवं शाल देकर, सम्मानीय शिक्षकों को याद किया। उनके द्वारा शिक्षक जगत को दिये गये अमूल्य योगदान को सराहा गया, साथ ही आयोजन समिति के द्वारा नगर के पत्रकार बंधुओ को भी सम्मानीत किया गया।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष वीरपाल इवनाती , सुरेश शर्मा , अतरलाल वर्मा ,गोलू नागरे , दानसिंग पटेल , रामगोपाल चैरसिया , पी.के. जैन ,पूर्व ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी , बीआरसी, विकासखण्ड के सभी संकुल प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित रहे।

चौरई से मनोज साहू की रिपोर्ट

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    15 − 4 =