स्टेड डेस्क/सौसर- एक ओर कोरोना संक्रमण लॉक डाउन की मार से छोटे व्यापारी उठ नहीं पाए हैं वहीं रविवार की रात हुई आग की घटना ने एक दुकानदार का लाखो रुपये का नुकसान कर दिया है… रविवार की रात नगर के व्यस्ततम मार्केट डॉ बाबा साहेब आंबेडकर चौक में ठवरे काम्प्लेक्स में स्थित सेल की दुकान में भीषण आग लग गई,जिसमे पूरी दुकान जलकर राख हो गई. आग से लगभग 10 लाख रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार रात 10 बजे के आसपास लोगो को ठवरे कॉम्प्लेक्स ग्राउंड फ्लोर की इस दुकान से जूते चप्पल, राखी, कपड़े प्लास्टिक के साथ घर सजावट की सामग्री आदि की बिक्री की जाती थी. आग के कारण दुकान का पूरा सामान जलकर राख हो गया है.

आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. दुकान संचालक संजय डामिया ने बताया कि मुझे फोन आया कि दुकान में आग लग गई है, इसके बाद में दुकान पहुंचा तो दुकान के अंदर भीषण आग लगी थी और काला धुआं निकल रहा था. जिसके बाद नपा की फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन की मदद से आग पर काबू पाया गया. परंतु दुकान में बिक्री के लिए रखे हुए जूते चप्पल कपड़े प्लास्टिक, सौंदर्य और सजाने वाली सामग्री जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई है. जिसमें लगभग 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ.
सौंसर से मुकेश बागड़े की रिपोर्ट








