स्टेड डेस्क/निवास- मंडला जिला के निवास स्थित लोक सेवा केन्द्र में केन्द्र के कर्मचारियों सहित केंद्र में पहुंच रहे आवेदन भी कोरोना के दिशानिर्देशों का खुलेआम धज्जियां उड़ाते दिखाई दे रहे हैं. वहीं जबकि लोक सेवा केंद्र के मुख्य द्वार में बड़े बड़े अक्षरों में लिखा भी हुआ है की मास्क लगाकर ही प्रवेश करें. परंतु इसके बाद भी कर्मचारियों एवं वहां उपस्थित लोग दिशानिर्देशों को दरकिनार करते हुए खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं.

दिशा-निर्देशों से संबंधित अंदर बैठे कर्मचारियों से बात किए जाने पर उनके मिजाज कुछ ठीक नजर नहीं आए. वे अभद्रता पूर्ण व्यवहार करते नजर आए. सूत्रों की माने तो लोक सेवा केंद्र निवास में निर्धारित राशि से ज्यादा वहां पर काम करवाने आए लोगों से रुपए वसूले जा रहे हैं. आप को बता दें कि इसके पूर्व में भी लोक सेवा केंद्र निवास की निरंतर शिकायत सामने आ रही थी.

शिकायत मिलने पर निवास क्षेत्रीय विधायक डॉ अशोक मर्सकोले ने पूरे मामले को संज्ञान में लेकर लोक सेवा केंद्र के कर्मचारियों को तगड़ी फटकार भी लगाई थी. विधायक के फटकार लगाने के बाद भी लोक सेवा केंद्र के कर्मचारी आम लोगों और आवेदकों से अभद्रता पूर्ण व्यवहार करते हैं, और निर्धारित राशि से ज्यादा रुपए वसूलते हैं..? अब देखना यह है कि जन समस्याओं को क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय विधायक अशोक मर्सकोले पुनः इस मामले को संज्ञान में लेकर आमजन की समस्याओं के विषय में क्या करते हैं..?
निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट








