स्टेड डेस्क/सौंसर- गायत्री शक्तिपीठ सौंसर द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर पं. श्रीराम शर्मा “आचार्य” का शैक्षिक चिंतन इस विषय पर शिक्षाविदों के साथ वर्चुअल मिटिंग जियोमीट मीटिंग में ऑनलाइन परिचर्चा आयोजित की गई. जिसमें सैकड़ों लोगों नें अपने घर बैठकर सहभागिता की.
इस परिचर्चा में क्षेत्र के शिक्षाविदों के साथ साथ देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार (उत्तराखंड) से डॉ. अशोक ढोके भी सम्मिलित हुए. कार्यक्रम का संचालन डॉ. गोपाल वंजारी (पत्रकार) एवं प्रास्ताविक संबोधन गायत्री परिवार के प्रमुख प्रवक्ता नरेन्द्र हिंगवे ने दिया. इस परिचर्चा में विकास खंड शिक्षा अधिकारी पांढुरना योगीराज वानोडे, विकास खंड शिक्षा अधिकारी सौंसर विजय धुरडे, सीएम राइज स्कूल पांढुरना के प्रिंसिपल विजय प्रताप ठवले, उत्कृष्ट विद्यालय सौंसर की प्रिंसिपल श्रीमती शैलजा बत्रा, शासकीय हाईस्कूल रझाड़ी पिपला की प्रिंसिपल श्रीमती ममता वंजारी तथा चंद्रपुर महाराष्ट्र से शिक्षिका एवं काउंसलर भारती शुक्ला प्रमुख वक्ता थे.

शिक्षा क्षेत्र के अनेक शिक्षाविद् , शिक्षक एवं सैकड़ों छात्र छात्राओं नें अपने घर बैठकर इस परिचर्चा में सहभागिता की. तकनीकी संयोजन मयंक गोपाल वंजारी नें एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्टी किशोर किनकर ने तथा आभार प्रदर्शन गायत्री शक्तिपीठ के वरिष्ठ कार्यकर्ता शिवाजी ठाकरे ने किया….








