स्टेड डेस्क/ सिवनी ब्यूरो- मध्य प्रदेश के सिवनी जिला अंतर्गत बंडोल थाना के गांव राहीवाड़ा के सार्वजनिक कुएं में लापता युवक का शव मिला है. बताया जाता है कि यह युवक 2 दिन से लापता था और आज उसका शव कुएं में मिला है. जिसके बाद से कई सवाल खड़े हुए हैं कि आखिर युवक की मौत कैसे हुई …? उसने आत्महत्या की या फिर उसकी हत्या हुई ….? अब नजर पुलिस जांच पर टिकी हुई है पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि आखिर युवक की मौत कैसे हुई है…

बहरहाल मिली जानकारी के अनुसार बंडोल थाना के गांव राहीवाड़ा के एक सार्वजनिक कुएं में शव तैरता हुआ देखा गया. घटना की सूचना मिलते ही तत्काल बंडोल थाना प्रभारी पीएल देशमुख अपनी टीम के साथ स्थल पर पहुंचे और शव कुंए से बाहर निकाला गया. पुलिस की जांच में मृतक की पहचान राहीवाडा निवासी 26 वर्षीय शंकर पिता टन्टू यादव के रूप में हुई है. ग्रामीणों के अनुसार मृतक मंगलवार को दोपहर से लापता था. बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

KBP NEWS सिवनी से विशेष सहयोगी वाहिद खान की रिपोर्ट

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    two × two =