सेंट्रल डेस्क
छत्तीसगढ़ की राज्यपाल माननीय सुश्री अनुसुईया उइके द्वारा छिन्दवाड़ा के सुप्रसिद्ध आयुर्वेदिक चिकित्सक एवं सेवा निवृत्त जिला आयुर्वेद अधिकारी स्वर्गीय बी.आर.दाबके के आकस्मिक निधन पर विनम्र श्रद्धांजली अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति शोक संवेदनाएं प्रकट की है।
उन्होंने ईश्वर से यह भी प्रार्थना की है कि भगवान उनकी आत्मा को मोक्ष तथा परिवार को इस दुखद घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। अपने सन्देश में राज्यपाल महोदया ने कहा कि छिन्दवाड़ा जिला ही नही अपितु आयुर्वेद जगत ने एक योग्य, निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाला समर्पित चिकित्सक खो दिया है जो कि अपूर्णीय क्षति है।
ज़ाहिद खान, एडिटर इन चीफ








