नैनपुर- पूरे देश मे C A A और N R C और NPA को लेकर विरोध प्रदर्शन का दौर चल रहा है, जिसके चलते लोग सड़को पर उतर आये है। ऐसा ही ताजा मामला मंडला के नैनपुर का है जहाँ हजारो की संख्या मे मुस्लिम समाज और अन्य समाजों के संविधान बचाओ का नारा देकर रैली निकाली।
नैनपुर के लोग सड़को पर उतर आये औऱ एक रेली के रूप मे नगर के चौराहों से होकर SDM को ज्ञापन सौपा। रैली में सामिल सभी समुदाय के लोगो का कहना है की केन्द्र सरकार C A A और N R C से संबन्धीत कानून वापस लें, हम इसका विरोध करते है, इस रैली में सभी समुदाय के लोग उपस्थित थे वही इस रेली को लेकर नैनपुर के विभिन्न चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था मुहैय्या कराई गई। रैली पूर्णता शांतिपूर्ण रही।
स्टेट डेस्क








