जिला स्तरीय ६४३वां गुरू प्रकाश पर्व का धूमधाम से समापन


छिंदवाड़ा- रविवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय गुरू प्रकाश पर्व के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मेें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने कहा कि हमें संत रविदास के विचारों को ग्रहण करना होगा तभी हम धन्य होंगे। उनके बताए मार्ग पर चलना ही जीवन का मूल मंत्र होना चाहिए। कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इससे पहले कार्यक्रमों की श्रंख्ला में प्रात: ५ बजे प्रभात फेरी के बाद गुरूजी महाभिषेक, कीर्तन और महाअरदास हुई। दोपहर १२ बजे से भव्य शोभायात्रा रामबाग से प्रारंभ हुई जो शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए पोला ग्राउंड पहुंची। यहां लंगर का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में भव्य आतिशबाजी भी की गई। पोला ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डा. हेमंत अहिरवार, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, विधायक सुनील उईके, नीलेश उईके, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी, अमित सक्सेना, जिला भाजपा अध्यक्ष बंटी साहू, डा. टांडेकर, मनोज चौरे मौजूद रहे। कार्यक्रम में अतिथि वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन समिति अध्यक्ष राजकुमार अहिरवार ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने युवक-युवती परिचय पत्रिका का विमोचन भी किया। इस पत्रिका समिति के अध्यक्ष श्याम अहिरवार हैं जिन्होने समाज से सबंधित युवक-युवतियों की जानकारी इस पत्रिका में संजोयी है।

सहयोगी दिलीप अहिरवार की रिपोर्ट

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    thirteen − 6 =