स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा- छिंदवाड़ा के युवा पत्रकार एवम विहिप बजरंग दल के जिला प्रचार प्रसार प्रमुख संदीप वर्मा को जिला गौपालन एवम् पशुधन संवर्द्धन समिति में आशाकीय सदस्य मनोनित किया गया है। उक्त मनोनयन अध्यक्ष मध्यप्रदेश गौपालन एवम पशुधन संवर्धन बोर्ड अखिलेश्वरानंद गिरी महाराज की अनुशंसा पर सचिव/उपसंचालक जिला गौपालन एवम पशुधन संवर्धन समिति छिंदवाड़ा द्वारा किया गया है।
इस मनोनयन पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रांतीय संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह, प्रांतीय मंत्री ललित पारधी, विभाग संगठन मंत्री अवधेश प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह, प्रांत सुरक्षा प्रमुख प्रशांत छोटू पाल, विभाग मंत्री अजय बंदेवार समेत सभी पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।








