स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- यहां छिंदवाड़ा शासकीय स्वशासी स्नातकोंत्तर महाविद्यालय में डिस्ट्रिक्ट स्र्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन व स्थानीय शासकीय स्वशासी स्नातकोंत्तर महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में कराते खिलाड़ियों की कराते ब्लैक बेल्ट परीक्षा म.प्र.कराते प्रमुख राजेन्द्र सिंह तोमर के द्वारा ली गई। जिसमे 12 कराते खिलाड़ियों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्लैक बेल्ट प्राप्त किया।

जिसमे गौरी द्विवेदी, वंशिका साहू, प्रज्ञा सोनी, अनन्या सोनी, शालिनी परतेती, मेघना सिंग, अदविता त्रिपाठी, कुश सिंग ठाकुर, भावित जैन, अथर्व सोनी, कनक पवार, कार्तिक वर्मा शामिल है। सभी ब्लैक बेल्ट कराते खिलाड़ियों को कराते प्रशिक्षक रविन्द्र जायसवाल, कविता थापा, मोनिका मालवी, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पी. आर. चंदेलकर, खेल अधिकारी डॉ. सुशील कुमार पटवा, रवि दीक्षित, अरविंद दुबे ने खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की कामना कर बधाई दी।

KBP NEWS.IN
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    five + ten =