नेशनल डेस्क- हाल ही में वायरल हो रहे इस हैरान कर देने वाले वीडियो में एक शख्स प्यासे किंग कोबरा को पानी पिलाता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स भी हक्के-बक्के रह गए हैं। इस वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
एक सांप....जिनके नाम भर से ही कई लोगों की डर के मारे हालत खराब हो जाती है, सोचिए अगर वो सामने आ जाए तो क्या होगा? यकीनन आपकी भी सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाएगी। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो इनके सामने आने से भी नहीं कतराते। हाल ही में वायरल हो रहे इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। हैरान कर देने वाले इस वीडियो में एक शख्स प्यासे किंग कोबरा को पानी पिलाता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स भी हक्के-बक्के रह गए हैं।
चौंका देने वाले इस किंग कोबरा सांप का फोटो देख लोग दंग हैं। फोटो में एक प्यासे सांप को फन फैलाये भटकते देखा जा सकता है, जिसे एक शख्स कुछ अलग ही तरह से पानी पिलाता नजर आ रहा है। फोटो में शख्स के इस नेक काम को देख यूजर्स का भी दिल पिघल रहा है। शख्स किसी बर्तन की मदद से सांप के ऊपर पानी गिराते जा रहा है, जिसे सांप पीने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है।








