लंबे समय से, मांगों को लेकर कर रहे हैं आंदोलन…
सरकार की अनदेखी से नाराज़ हैं पटवारी…
शासन को भेजेंगे इस्तीफा, करेंगे कलम बंद…
स्टेट डेस्क – मध्यप्रदेश सरकार को पटवारियों की अनदेखी भरी पड़ती नज़र आ रही है। अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे मध्यप्रदेश पटवारी संघ की मांगों पर साकार द्वारा कोई भी निर्णय न लिए जाने से नाराज़ पटवारी अब छुट्टी में जाने के साथ ही शासन को अपना इस्तीफा भेजने की रूपरेखा तैयार कर चुके हैं, वहीं कलम बंद हड़ताल करने तैयार हो चुके हैं, यदि ऐसा होता है तो भाजपा सरकार को पटवारियों का आंदोलन भारी पड़ सकता है,

लगातार आवेदन निवेदन के बाद भी सरकार का पटवारियों की मांगों पर ध्यान न देने से नाराज़ पटवारी संघ अब बड़े आंदोलन की ओर अग्रसर है। अब देखना यह होगा कि सरकार इनकी मांगों को कब तक पूरा करती है….
KBP NEWS.IN









