बिग सिनेमा में की थी तोड़फोड़…
पार्किंग के वाहनों में तलवार से तोड़फोड़…
पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार…

स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा -छिंदवाड़ा में एक बार फिर गुंडा तत्वों के हौसले बुलंद होते नज़र आ रहे हैं.. जहां कोतवाली थाना क्षेत्र में कुछ गुंडा तत्वों द्वारा हथियार का प्रदर्शन और वाहनों में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। यहां के बिग सिनेमा में देर रात कुछ तत्वों ने जमकर उत्पाद मचाया। इस दौरान धारदार हथियार का खुला इस्तेमाल किया गया।

आरोपियों ने तलवार से बिग सिनेमा के पार्किंग में खड़ी कारों के सीसे तोड़े और क्षेत्र में दहशत का माहौल बनाया। जिसके बाद शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने एक्शन लेते हुए, एक आरोपी को दबोचा है। और आज तलवार से तोड़फोड़ करने वाले आरोपी का पुलिस ने जुलूस निकाला। दरअसल बताया जा रहा है कि युवको के द्वारा लोगों से वसूली की जा रही थी। इसी दौरान बहस हुई और आरोपियों ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली टीआई उमेश गोल्हनी और स्टाफ मौके पर पहुंचा। लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मगर पुलिस ने कुछ ही देर में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है। कोतवाली टीआई उमेश गोल्हनी ने बताया कि अलका टॉकीज में आरोपी के द्वारा गाड़ी में तलवार से तोड़फोड़ की गई थी। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है।

बहरहाल छिंदवाड़ा में बीते कुछ समय से विभिन्न क्षेत्रों में गुंडा तत्वों की सक्रियता बढ़ती दिखाई दे रही है। जिसका ये एक छोटा उदाहरण है। रात गस्त में भी लापरवाही बरती जा रही है। जिसके चलते गुंडा तत्वों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। इधर इस गंभीर मामले में कुछ अन्य तत्वों के सामिल होने की संभावना जताई जा रही है। जांच के दौरान और भी तत्वों की गिरफ्तारी की जा सकती है।

KBP NEWS.IN

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    sixteen − 5 =