जिला बनाये जाने की मांग ने लिया अब आंदोलन का स्वरूप…
17 सितम्बर को होगा नैनपुर में बड़ा आंदोलन…
संघर्ष समिति के संयोजक ने की 17 सितंबर को आत्मदाह की घोषणा…
स्टेट डेस्क/मंडला- मंडला के नैनपुर को जिला बनाये जाने की माँग अब अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन में तब्दील हो चुकी है। आंदोलनकारी अपनी मांग पूरी न होने तक प्रदर्शन की जिद पर अड़े हुए हैं। स्थानीय थाने के समक्ष मुख्य मार्ग में क्रमिक अनशन लगातार जारी है।
इसी बीच मण्डला से अखिल भारतीय मानव अधिकार संगठन, नर्मदे मानव विकास समिति मण्डला, सपाक्स पार्टी मण्डला ने मंच में प्रदर्शन में शामिल होकर नैनपुर को जिला बनाये जाने की मांग का समर्थन किया है। इसके अलावा पेंशनर्स एसोसिएशन ने भी मंच साझा करते हुए प्रदर्शन में शामिल हुआ।
अपनी मांग को लेकर अब आंदोलनकारी आर पार की लड़ाई पर उतारू हो चले है। उनका मानना है कि बीते एक माह दस दिनों से चल रहे इस आंदोलन के प्रति शासन प्रशासन का गैर जिम्मेदाराना रवैया इसे उग्र करने मजबूर कर रहा है। बताया गया कि आसपास के ग्रामीण अंचलों के किसान और अन्य सामाजिक संगठनों के अलावा नगर के विभिन्न समुदायों के सहयोग से आगामी 17 सितंबर को एक बड़ा आंदोलन की तैयारी की जा रही है। वैसे भी अभी तक शांतिप्रिय और अनुशासित चलाये जा रहे आन्दोलन से कोई हल नही निकल सका है। इसलिए आगामी 17 सितम्बर को एक व्यापक और वृहत आंदोलन किया जायेगा।
*समिति के संयोजक ने की आत्मदाह की घोषणा*
इसी बीच शासन प्रशासन के उदासीन रवैये से छुब्ध होकर जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक विमलेश सोनी ने आत्मदाह की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को एक वृहत आंदोलन किया जायेगा। जिसमे मांग पुरी न होने की दशा पर प्रदर्शन उग्र होगा। संघर्ष समिति के संयोजक विमलेश सोनी ने प्रदर्शन मंच से आत्मदाह करने की भी घोषणा की है। उनके द्वारा की गई आत्मदाह की घोषणा से अब यह आंदोलन और संजीदा हो गया है। 17 सितंबर को आन्दोलन के दौरान सभी समर्थकों और नगर वासियों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील भी की जा रही है। इसका एक ज्ञापन SDM को सौंपा गया है।
KBP NEWS.IN








