निर्दलीय विधायक शेरा को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी…
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच, बड़ी खबर बुरहानपुर से है, जहां कांग्रेस में अचानक भूचाल आ गया है। यहां कांग्रेस के 23 पार्षदों ने थोकबंद इस्तीफा दे दिया है। दरअसल कांग्रेस ने बुरहानपुर से निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। जिसके बाद स्थानीय कांग्रेसियों में खासा विरोध देखा गया, इसी के चलते आज नगर निगम के 23 पार्षदों ने एक साथ सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय रघुवंशी को सौपा दिया है। प्रत्याशी बदलने की मांग को लेकर ये इस्तीफे होना बताया जा रहा है।
स्टेट डेस्क/बुरहानपुर – बुरहानपुर विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 88 प्रत्याशियों की घोषणा के बाद बुरहानपुर में शेरा का नाम भी घोषित किया है। किंतु प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से ही लगातार विरोध के स्वर उठ रहे हैं अल्पसंख्यकों में खासा विरोध देखा गया, जिसके चलते नगर निगम के करीब 23 पार्षदों ने एक साथ अपने सामूहिक इस्तीफा सौंप दिए है, जब इस संबंध में कांग्रेस के महासचिव अजय रघुवंशी से चर्चा की गई, तो उन्होंने बताया कि ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा जिन्होंने 2018 के चुनाव में निर्दलीय हो कर, कांग्रेस के विरुद्ध जाकर चुनाव लड़ा था और सरकार गिराने में अहम भूमिका निभाई थी। भारतीय जनता पार्टी को बाहर से समर्थन दिया था, ऐसे प्रत्याशी का कोई भी समर्थन नहीं करेंगे ,जिसे लेकर आज 23 पार्षदों ने इस्तीफा सौपे है, वही कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हमीद काजी ने भी दुख प्रकट करते हुए कहा कि ऐसे प्रत्याशी को यहां से टिकट न दिया जाए। इस संबंध में हम हाई कमान से लगातार चर्चा में बने हुए हैं हमें विश्वास है कि हाई कमान इस मामले में गौर जरूर करेगा।

टिकट वितरण के बाद जहां भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों में छुटपुट विरोध और इस्तीफे के मामले अबतक सामने आए हैं, लेकिन बुरहानपुर कांग्रेस में 23 पार्षदों के थोकबंद इस्तीफे के बाद कहीं न कहीं कांग्रेस की चिंता बढ़ा देगा…
KBP NEWS.IN
बुरहानपुर
मुस्ताक भोपाली








