ज़ाहिद खान, एडिटर इन चीफ़ 9425391823
स्टेड डेस्क- मुख्यमंत्री कमल नाथ के मुख्य आतिथ्य में छिंदवाड़ा जिले में पहली बार मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह एवं दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत जिला मुख्यालय के पुलिस ग्राउंड में 20 फरवरी को जिला प्रशासन द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया है । उल्लेखनीय है कि इस विवाह समारोह के लिये अभी तक 3 हजार 160 आवेदकों का पंजीयन किया चुका है ।
यह विवाह आयोजन अपने आप में एक ऐतिहासिक दृश्य होगा। जब एक साथ 3000 से ज्यादा दूल्हे घोड़े, ऊंट, बग्घी पर सवार होकर बारात लेकर चलेंगे। इसके साथ ही अनेकता में एकता का एक और दृश्य इस मैदान में देखने को मिलेगा, जिस पर बने मंच पर हिंदू मुस्लिम सहित अन्य धर्मों के विवाह पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ होंगे। यही नहीं इन जोड़ों को शादी के उपहार स्वरूप दैनिक जीवन के उपयोग में आने वाले गृहस्ती की सामग्री भी भेंट की जाएगी। इस ऐतिहासिक आयोजन में मुख्यमंत्री कमलनाथ, छिंदवाड़ा के सांसद नकुल नाथ, छिंदवाड़ा के प्रभारी मंत्री सुखदेव पांसे सहित अन्य कई मंत्री भी नव जोड़ों को आशीर्वाद देने शामिल होंगे। बड़ा ही मनोहारी दृश्य होगा जब यह विवाह आयोजन होगा। प्रशासन द्वारा इस वृहद आयोजन की सभी तैयारियां की जा रही हैं। कहीं आप इस मनोहारी दृश्य और ऐतिहासिक आयोजन को देखने से चूक ना जाए इसलिए इस आयोजन में शामिल होकर आप भी इसका हिस्सा बनें।








