इंजीनियर उत्कर्ष चौधरी हो सकते हैं भाजपा से छिंदवाड़ा लोकसभा प्रत्याशी…

लोकसभा चुनाव में उत्कर्ष चौधरी की चर्चा…
ज़िले में युवाओं में है ख़ासी पकड़…

उत्कर्ष चौधरी… छिंदवाड़ा भाजपा की राजनीति में एक ऐसा सक्रीय नाम है जो युवा दिलों की धड़कन है। पेशे से इंजीनियर उत्कर्ष चौधरी बेदाग छवि वाले युवा नेता होने के साथ ही उनकी दो पीढ़ी पुरानी सफल और उत्कृष्ट राजनीतिक पृष्ठभूमि है। जिनकी आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा से छिंदवाड़ा प्रत्याशी होने की चर्चा आम है…

स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा- लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा से कई नेताओं के नाम आ रहे हैं। जो लोग चुनाव लड़ने को तैयार हैं। बीते दिनों भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिला और उन्हें छिंदवाड़ा चुनाव लड़ने का आग्रह किया है। विभिन्न नामों में एक नाम और चर्चा में आया है, जो कि पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्रभान सिंह के बड़े पुत्र उत्कर्ष चौधरी का है। उत्कर्ष चौधरी 31 वर्ष के हैं। इंजीनियर हैं एवं आई.ए.एस. की परीक्षा दे चुके हैं। वे पिछले 10 वर्षो से भाजपा में सक्रिय हैं।

जनसंघ एवं भाजपा के संस्थापक स्व. चौधरी कुबेरसिंह के नाती हैं। चौधरी उत्कर्ष का नाम उस समय जोरों से मीडिया में आया जब उनका एक वीडियो जमकर वायरल हुआ। जिसमें उन्होने राष्ट्र निर्माण के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले गाने से कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उनके इस वीडियो का लोकार्पण पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था। युवा उत्कर्ष चौधरी को जिले के सभी कार्यकर्ता जानते हैं। वे लगातार कार्यकर्ताओं के सम्पर्क में रहते हैं। भाजपा युवा नेताओं को आगे ला रही है। चौधरी उत्कर्ष को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया जाता है तो दो युवाओं के बीच लोकसभा का चुनाव होगा।

KBP NEWS.IN
संपादक
जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    nineteen + 12 =