बड़कुही चौकी का मामला, युवती को गुमराह कर ठगे थे 60 हजार…
चार आरोपी गिरफ्तार…

स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा- छिंदवाड़ा पुलिस ने चार नकली पुलिस वालों को दबोचा है जो लोगों के साथ पैसा डबल करने के नाम पर ठगी करते थे। पूरा मामला परासिया थाना की बड़कुही चौकी का है। जहां एक युवती का पैसा डबल करने का झांसा देकर उससे 60 हजार की ठगी की गई है।

इसके लिए बाकायदा ठगों द्वारा युवती के साथ फिल्मी स्टाइल में घटना को अंजाम दिया गया। पहले 2 आरोपियों द्वारा युवती से पैसे लिए गए जिसके बाद उन्ही के 2 साथी नकली पुलिस बनकर उन्हें गिरफ्तार करके ले गए। बाद में जब युवती को पता चला कि 2 आरोपियों में से एक आरोपी पुराना ठग है तो वह पुलिस के समक्ष पहुँची, जहां पुलिस ने मामले की जांच कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल पहुँचा दिया है।
परासिया एसडीओपी जितेंद्र जाट ने बताया कि भोपाल में नर्सिंग कोर्स करने वाली छात्रा ने 10 फरवरी को शिकायत दर्ज कराया कि उसने बड़कुही निवासी केदारनाथ बानवंशी को 20 हजार रुपए दिए थे, जिसे उसने एक मशीन के जरिए डबल करने की बात कही थी, लेकिन किसी कारण वश वह उन पैसों को डबल नही कर पाया, जबकि दूसरे दिन केदारनाथ ने उसे 40 हजार रुपए लेकर आने के लिए कहा, जब वह 40 हजार रुपए लेकर पहुँची तो, अचानक ही वहां 2 पुलिस कर्मी पहुँच गए। युवती कुछ समझ पाती इससे पहले फर्जी पुलिस कर्मी केदारनाथ को अपने साथ लेकर चली गई। बाद में जब उसे पता चला कि केदारनाथ अक्सर लोगों के साथ ठगी करता है, इसके बाद उसने थाने में शिकायत की।

ये है पैसे डबल करने वाली नकली पुलिस….
पुलिस ने इस पूरे मामले में केदारनाथ बानवंशी उम्र 50 साल निवासी बड़कुही, कमलेश उर्फ बंटी, राकेश एवं शुभम को गिरफ्तार किया है। जिन पर धारा 420, 170, 171,120 बी, 506 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।

केदारनाथ पर पहले से हैं ठगी के मामले…
दरअसल चार सौ बीसी के उक्त मामले में पुलिस ने जिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है, उनमें से केदारनाथ द्वारा पहले भी ठगी के मामलों को अंजाम दिया गया है। 2015, 2016 एवं 2018 में भी केदारनाथ द्वारा चार सौ बीसी की घटना को अंजाम दिया था।

मशीन की जब्त… दरअसल पकड़ाए चारों आरोपियों द्वारा जिस मशीन के जरिये पैसे डबल करने की बात कही जा रही थी, पुलिस ने उस मशीन को भी जप्त किया है। मशीन को देखने से साफ समझ आ रहा है कि वह एक लोहे की पेटी है।

KBP NEWS.IN

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    3 + 12 =