स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा – भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश अनुसार आज स्थानीय फव्वारा चौक में पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस के गुंडो द्वारा महिला उत्पीड़न एवं उन पर लगातार हो रहे अत्याचार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी छिंदवाड़ा द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनजी का पुतला दहन किया गया साथ ही तत्काल पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई । इस अवसर पर स्थानीय अमित ठेंगे चौक से फव्वारा चौक तक भारतीय जनता पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्तियों द्वारा ममता बैनर्जी एवं तृणमूल सरकार के विरोध में नारे लिखी तख्तियां हाथों में लेकर एवं ममता बैनर्जी और पश्चिम बंगाल सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए सभी फव्वारा चौक पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्तियों द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी का पुतला दहन किया गया।
जानकारी देते हुए भाजपा मीडिया प्रभारी विक्रम सोनी ने बताया कि इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेषराव यादव एवं वरिष्ठ नेताओं द्वारा पश्चिम बंगाल के सन्देशखाली में हो रहे महिला अत्याचार के विरोध में पश्चिम बंगाल सरकार की घोर भर्त्सना की गई। नेता प्रतिपक्ष विजय पाडे एवं जिला महामंत्री टीकाराम चन्द्रवंशी ने तत्काल पश्चिम बंगाल की ममता बैनर्जी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस के गुंडों द्वारा लगातार किए जा रहे महिला उत्पीड़न एवं बंगाल पुलिस द्वारा तृणमुल के गुंडों दिए जा रहे संरक्षण को लोकतंत्र के लिए निंदनीय घटना बताया एवं एक महिला मुख्यमंत्री के होते हुए राज्य में महिलाओं की ऐसी स्थिति को शर्मनाक बताया।
KBP NEWS.IN
जाहिद खान
9425391823








