स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- म.प्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व जिले के सांसद नकुलनाथ का पांच दिनी प्रवास पर छिन्दवाड़ा आगमन होने जा रहा है। आगमन उपरांत नेताद्वय आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही जनसभाओं व कार्यकर्ता सम्मेलनों में सामिल होंगे।

सांसद कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सांसद नकुलनाथ का 10 मार्च को रात 8.30 बजे सड़क मार्ग द्वारा नागपुर से छिन्दवाड़ा आगमन होगा। पूर्व सीएम कमलनाथ का 11 मार्च को छिन्दवाड़ा आगमन होगा। कमलनाथ व नकुलनाथ सुबह 10 बजे न्यूटन (परासिया) व 11 बजे दमुआ कोहका (परासिया) में आयोजित जनसभा में सामिल होंगे। दोपहर 12 बजे शिकारपुर आगमन होगा जिसके पश्चात पूर्व सीएम कमलनाथ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। सांसद नकुलनाथ दोपहर 2.30 बजे हिवरावासुदेव (मोहखेड़) में आयोजित जनसभा में उपस्थित होने के उपरांत दोपहर 3.30 बजे परासिया के जाटाछापर में आयोजित पट प्रतियोगिता के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

➡️ 12 मार्च को पूर्व सीएम कमलनाथ व सांसद नकुलनाथ का सुबह 10 बजे मोरडोंगरी (उमरेठ) में आगमन होगा, जहां वे आयोजित जनसभा में उपस्थित होंगे। 11 बजे दातला (जामई) में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। दोपहर 12.15 बजे शिकारपुर आगमन पश्चात नेताद्वय जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में उपस्थित होंगे।

➡️ 13 मार्च को कमलनाथ व नकुलनाथ सुबह 10 बजे मारूड़ (पांढुर्ना) व 11 बजे बड़चिचोली (पांढुर्ना) में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। दोपहर 12.15 बजे शिकारपुर आगमन पश्चात पूर्व सीएम श्री नाथ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे, जबकि सांसद नकुलनाथ दोपहर 2 बजे डोंगरा अम्बामाई (छिन्दी), दोपहर 3 बजे खिरेटी चारगांव (अमरवाड़ा) व दोपहर 4 बजे लछुआ (सिंगोड़ी) में आयोजित जनसभा में उपस्थित होंगे।

➡️ 14 मार्च को अपने पूर्व निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार पूर्व सीएम कमलनाथ व सांसद नकुलनाथ सुबह 10 बजे चौरई व 11 बजे बिछुआ में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। तदोपरांत दोपहर 12 बजे नेताद्वय का शिकारपुर आगमन होगा। आगमन पश्चात कमलनाथ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे, जबकि सांसद नकुलनाथ दोपहर 2 बजे गोंडी बडोना (सौंसर), दोपहर 3 बजे डुकरझेला (सौंसर) व दोपहर 4 बजे लेंदागोंदी (मोहखेड़) में आयोजित जनसभा में सम्मिलित होंगे तत्पश्चात उनका शिकारपुर आगमन होगा। 15 मार्च को पूर्व सीएम कमलनाथ दोपहर 12 बजे छिन्दवाड़ा से प्रस्थान करेंगे।

KBP NEWS.IN
जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    twelve − 5 =