स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा – वर्ष भर चलने वाली शैक्षणिक गतिविधियों के बीच में विद्यार्थियों के भीतर खेल की प्रतिभाओं को ढूंढने के लिए आईपीएस कॉलेज प्राचार्य डॉ जैमिनी खानवे के निर्देशन में आईपीएस स्पोर्ट्स कार्निवाल का शुभारंभ हुआ। जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के इनडोर व आउटडोर गेम्स आगामी तीन दिन में संपन्न होने हैं।

इसी क्रम में पहले दिन वॉलीबॉल, कैरम, बैडमिंटन एवम शतरंज प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई। अगले क्रम की प्रतियोगिताएं कल सुबह 9 बजे प्रारंभ होंगी ।आयोजन समिति से अनुराग सूर्यवंशी एवं आयुषी जैन ने खेल प्रतिभाओ को निखारने के लिए इसे अवसर बताया, महाविद्यालय स्पोर्ट्स ऑफीसर मोहित बरमैया ने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर छात्रों में बहुत उत्साह है।
KBP NEWS.IN
9425391823








