अमरवाड़ा में भाजपा विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा – अमरवाड़ा स्वागत लान अमरवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, भाजपा लोकसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू, जिला भाजपा प्रभारी संतोष पारीक, लोकसभा प्रभारी नरेश दिवाकर, भाजपा कार्यवाहक जिला अध्यक्ष शेषराव यादव की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में विजय संकल्प दिलाकर मोदी सरकार की उपलब्धियां बताईं। वहीं भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने कहा आज तक छिंदवाड़ा जिले का स्थानीय निवासी सांसद नहीं बन सका है I इस बार छिंदवाड़ा की जनता ने निश्चय किया है कि छिंदवाड़ा की माटी के लाल को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर लोकसभा में पहुंचाएंगे I कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार भाजपा नेत्री मोनिका बट्टी, उत्तम ठाकुर,टीकाराम चंद्रवशी ने संबोधित करते हुए सभी को एकजुटता के साथ भाजपा को विजयी बनाने का आह्वान किया I
इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के 1000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की I जिसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमरवाड़ा के कार्यवाहक अध्यक्ष खुशनैन सूर्यवंशी, क्षेत्रीय कांग्रेस अध्यक्ष नीतिराज सूर्यवंशी, प्रदीप सूर्यवंशी उपसरपंच कोपाखेड़ा, कांग्रेस के पर्यवेक्षक शाहबाल खान, हर्रई ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव, अमरवाड़ा के व्यवसाई और युवा नेता हर्षित तिवारी, ग्राम पंचायत बसुरिया के सरपंच धर सिंह मरकाम, भेड़ा के सरपंच राजाराम इनवाती, पूर्व जनपद सदस्य लखनलाल कमरे, ग्राम पंचायत उमरिया के सरपंच सीताराम धुर्वे, उप सरपंच पत्थरकटी मानवती, हर्रई जनपद पंचायत के सदस्य शिवनारायण कोड़ोपा, तेंदूखेड़ा सरपंच दुर्गेश सिंह, ज्ञानलाल सरेआम सरपंच दामखोह शंभू सरपंच कोटिया, श्यामलाल इनवाती पूर्व सरपंच आंचलकुंड, रघुवीर साहू, ग्राम पंचायत सालीवाडा घाट के घनश्याम धुर्वे, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमरवाड़ा ममता वर्मा, ग्राम छुइ के बबलू निलेश वर्मा, ग्राम पौनार के उपसरपंच कमलेश वर्मा, क्षेत्रीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष मोहन बंजारा, अमरवाड़ा वार्ड 6 की वंदना मानेकार, आरती डेहरिया ललिता जांघेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की । कार्यक्रम में जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी नगरपालिका अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी जनपद पंचायत अध्यक्ष निलेश कंगाली मंडल अध्यक्ष सोनू सरस्वर शैलेंद्र पटेल विनोद चंद्रवंशी राजेश डेहरिया सुमित गुप्ता पवन बंजारा संतोष यादव वरिष्ठ नेता संतोष नेम सुभाष चरा बालकृष्ण साहू देवेंद्र जैन भार्या विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दिनेश अंगरिया सीताराम डेहरिया दीपक पांडे मनोज नेम शंभू दयाल साहू योगेश यादव नगर पालिका के पार्षद जनपद पंचायत के सदस्य सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन भाजपा विधानसभा चुनाव प्रभारी नितिन तिवारी एवं आभार प्रदर्शन जिला मंत्री मनोज नेमा ने किया।
KBP NEWS.IN
9425391823








