स्टेड डेस्क
सिवनी। कोतवाली सिवनी अंतर्गत पुलिस ने सोशल मीडिया फेसबुक में आपत्तिजनक साम्प्रदायिकता भड़काने वाली पोस्ट डालने पर जनपद पंचायत छिन्दवाड़ा में पदस्थ कौशल किशोर भारती के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया है।
इस संबंध में नगर निरीक्षक मनोज गुप्ता ने आज जानकारी दी कि कौशल किशोर भारती गंज वार्ड सिवनी निवासी जो कि एक शासकीय कर्मचारी है और वह छिन्दवाड़ा जिले की जनपद पंचायत में उपयंत्री पद पर पदस्थ है।
सिवनी नगर के गंज क्षेत्र में रहने वाले उक्त शासकीय कर्मचारी के द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक में एक धर्म विशेष व पवित्र ग्रंथ के विरूद्ध आपत्ति जनक पोस्ट डाली गई थी, जिसकी लोगों ने शिकायत दर्ज करायी थी।
इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी कौशल किशोर भारती के विरूद्ध भादवि की धारा 153ए व 295ए के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
वाहिद खान, कंटेंड एडिटर
9407802786
7898662786








