ज़ाहिद खान, एडिटर इन चीफ़ 9425391823

स्टेड डेस्क- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ कल दो दिवसीय प्रवास पर अपने गृह जिले छिंदवाड़ा आएंगे,इस दौरान सीएम कमलनाथ अपने सांसद पुत्र नकुलनाथ के साथ जिलेवासियों को कई सौगातें देंगे। सीएम कमलनाथ कल जिलेवासियों को 6 वॉल्वो बसों की सौगात देते हुए हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा अत्याधुनिक फायर बिग्रेड और एम्बुलेंस का लोकार्पण भी सीएम कमलनाथ के द्वारा किया जाएगा। पहले चरण में प्रारंभ की जा रही 6 वॉल्वो बस छिंदवाड़ा से भोपाल,इंदौर और जबलपुर तक का सफर तय करेंगी एवं आगामी समय मे इनकी संख्या में बढ़ोत्तरी की जाएंगी। इन सभी 6 बसों को कल 20 फरवरी को सीएम कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ द्वारा हरी झंडी दिखाकर आरम्भ किया जाएगा।

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    14 + six =