स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा – शनिवार शाम 4 मई को जम्मू कश्मीर के पूंछ में भारतीय वायुसेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले में वायुसेना के पांच जवान घायल हुए थे जिनको सेना के हेलीकाप्टर से उधमपुर आर्मी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जहां देर रात तक एक जवान कॉरपोरल विक्की पहाड़े जो की मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के रहने वाले थे। बुरी तरह से जख्मी थे उपचार के दौरान उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दे कर शहीद हो गए।

शहीद विक्की पहाड़े छिंदवाड़ा शहर के नोनिया करबल के रहने वाले थे। शहीद विक्की पहाडे़ की एयरफोर्स में जॉइनिंग 2011 बैच में हुई उनका जन्म 1 सितंबर
1990 को छिंदवाड़ा में हुआ था। उनके पिता का नाम स्वर्गीय दिमाक पहाडे़, माता का नाम श्रीमती दुलारी पहाडे़ और पत्नी श्रीमती रीना पहाडे़ हैं शहीद विक्की पहाड़े का बेटा हार्दिक पहाड़े पांच साल का है। तीन बहने है जिनकी शादी हो चुकी है।


शहीद जवान का शव उधमपुर से विशेष विमान के द्वारा नागपुर एयरपोर्ट लाया जाएगा, नागपुर से विशेष वाहन से छिंदवाड़ा नोनिया करबल में अंतिम संस्कार किया जायेगा।

छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि शहीद जवान विक्की पहाड़े का शव कल लाया जाएगा और गॉड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

KBP NEWS.IN
जीशान शेख़

संपर्क – 9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    twelve + 6 =