स्टेट डेस्क – अचानक दो गुटों के बीच की झड़प हिंसा में तब्दील हो गई। दो युवकों के बीच कहासुनी के बाद सौ – दो सौ लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों ही ओर से पथराव शुरू हो गया। जिसमे कई वाहन छतिग्रस्त हो गए।
सारा मामला जबलपुर के ओमती थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। दो से तीन गाड़ियों को आग लगा दी गई। एक बाइक पूरी तरह जल गई। चार घंटे तक चले उपद्रव में कुछ लोगों को चोट पहुंची है। एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। 8 थानों की पुलिस फोर्स पहुंची, तब हालात पर काबू पाया जा सका।
यहां सोमवार सुबह तक पुलिस बल तैनात रहा है। पथराव में कई गाड़ियों के शीशे- हैडलाइट्स भी टूट गईं। ओमती थाने से पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उपद्रवियों की संख्या बहुत ज्यादा थी। इसके बाद आसपास के थानों से भी पुलिस फोर्स बुलाई गई। पुलिस पर भी पथराव किया गया। बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सभी को खदेड़ा।
पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक कर पथराव करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शहर के ओमती इलाके में मामूली विवाद बड़े उपद्रव की वजह क्यों और कैसे बना, पुलिस इस विवाद की मूल वजह को खोज रही है।
KBP NEWS.IN








