ज़ाहिद खान, एडिटर इन चीफ़ 9425391823
स्टेड डेस्क
मुख्यमंत्री कमलनाथ युवाओं को एक और बेहतर तोहफा देने जा रहे हैं मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार पुलिस सेवा में जाने वाले युवक युवतियां जल्द ही खाकी वर्दी पहन सकेंगे। जिसके लिए मध्यप्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी कॉन्स्टेबल भर्ती होने जा रही है। इस भर्ती की प्रक्रिया अगले माह से शुरू होगी।
मध्य प्रदेश में अब जल्द ही पुलिस की बंपर भर्ती होने वाली है। प्रदेश में आठ हजार कांस्टेबल के खाली पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया अगले महीने से शुरू होने की संभावना है आपको बता दें कि मध्य प्रदेश पुलिस में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में भर्ती होने जा रही है जबकि पुलिस भर्ती को लेकर गृह विभाग ने पूरा खाका तैयार कर लिया है।
गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री कमलनाथ शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने जहां प्राइवेट सेक्टर पर तवज्जोह दे रहे हैं, तो वहीं सरकारी नौकरियों पर भी उनकी तरजीह बनी हुई है। ऐसे में यह भर्ती की ख़बर, शासकीय नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है।








