स्टेट डेस्क – पांढुर्णा मोही घाट के हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी, जिससे वेन पलट गई। हादसे में वैन में बैठे सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए। सभी घायलों को उपचार के लिए पांढुर्णा सिविल अस्पताल लाया गया। इनमें से तीन बच्चो की हालत नाजुक होने से उन्हें उपचार के लिए नागपुर रेफर किया गया है। इधर घटना की खबर मिलते ही बच्चो के परिजन अस्पताल पहुंच गए। घटना शुक्रवार शाम उस समय हुई जब वैन बच्चों को लेकर स्कूल से लौट रही थी।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब पांच बजे तिगांव के सियाराम इंग्लिश मीडियम स्कूल से वेन चालक बच्चों को लेकर मुलताई के खांबारा की तरफ लौट रहा था। इसी दौरान मोही घाटी से विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। हादसे में वैन में बैठे सात बच्चे जिनमें हर्ष कौशिक (6), हार्दिक कौशिक (9), नवांश ढोंक, सांनवी पिता बालू कौशिक (3), यश पिता बबन बुबाड़े, अमोल धोंडी तथा देवांशु बड़नगरे घायल हो गए। सभी घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन बच्चे जिनमें यश पिता बबन बुबाड़े, अमोल धोंडी तथा देवांशु बड़नगरे को नागपुर रेफर किया गया है, बाकि घायल बच्चों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

KBP NEWS.IN
… जिशान शेख़

संपर्क: 9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    nineteen − one =