स्टेट डेस्क/चौरई – सर्व विदित है कि एनजीटी के निर्देशानुसार रेत के उत्खनन और परिवहन पर प्रतिबंध लगाया गया है। लेकिन इसके बावजूद भी छिंदवाड़ा जिले में अवैध रेत का उत्खनन और परिवहन बदस्तूर जारी है। जिले के कई इलाकों में रेत परिवहन लगातार देखा जा रहा है। इसी के परिणाम स्वरूप प्रशासन ने अब शक्ति बरतनी शुरू कर दी है। जिसके चलते बीती रात छिंदवाड़ा के चौरई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चांद तहसील क्षेत्र में तीन ट्रैक्टरों को अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर परिवहन करते हुए पकड़ा गया। जिन पर नियम अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

आपको बता दें तहसील चांद अंतर्गत ग्राम रामपुरी टोला की नदी से तीन ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाए गए। जिसकी सूचना पर चांद के नायब तहसीलदार ने धरपकड़ कार्रवाई करते हुए इन वाहनों को पकड़ा है। संबंध में जानकारी देते हुए नायब तहसीलदार मोहित बोरकर ने बताया कि NGT का पूर्णतः प्रतिबंध है फिर भी रेत माफिया अवैध रूप से परिवहन कर रहे हैं। सूचना प्राप्त होने पर नायब तहसीलदार ने तत्काल संज्ञान लिया और ग्राम रामपुरी टोला पहुंचे, तो तीन ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाए गए। जिसमें से दो ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर ट्रैक्टर लेकर भाग गए तो वहीं एक ट्रैक्टर ट्रॉली सहित पाया गया। जिन्हें जप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इन क्षेत्रों में हो रहा अवैध उत्खनन…
आपको बता दें छिंदवाड़ा जिले के सौसर विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों सहित रामाकोना, सिंगोड़ी, चौरई, चांद, परासिया, जुन्नारदेव, दमुआ और अमरवाड़ा के कुछ इलाकों में लगातार रेत का अवैध उत्खनन चल रहा है। रात के अंधेरे में रेत का अवैध परिवहन आसानी से देखा जा सकता है।

KBP NEWS.IN
… मनोज साहू

संपर्क: 9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    5 − 2 =