ज़ाहिद खान, एडिटर इन चीफ़ 9425391823
स्टेड डेस्क, मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार जहा प्रदेश के कई इलाकों में अनेकों विकास कार्य को मूर्त रूप दे रही है तो वहीं कमलनाथ के कई मंत्री और विधायक भी अपने क्षेत्रों में महानगरों की तर्ज पर आम जनता को सुविधाएं मुहैया कराने जुटे हुए हैं। तरह तरह के विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं के साथ ही क्षेत्र की जनता के स्वस्थ का भी ख़याल रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री और छिंदवाड़ा के सांसद नकुल नाथ की मंशा को ध्यान में रखते हुए जुन्नारदेव के युवा विधायक सुनील उइके भी अपने विधानसभा क्षेत्र में अनेकों विकास कार्यों को कराने के साथ ही अब नगर के पार्क में ओपन जिम बनवा रहे हैं, यहां गौर करने वाली बात यह है कि छिंदवाड़ा के किसी भी पार्क में ओपन जिम नहीं है। मगर जुन्नारदेव में बनने जा रहा है यह क़ाबिल-ए-तारीफ है।
विधायक सुनील उईके ने जुन्नारदेव नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10 स्थित पंडित दिनदयाल उपाध्याय पार्क का निरीक्षण कर, उसमें बनने वाले ओपन जीम की मशीनों को व्यवस्थित तरीके से कैसे लगाए एवं कहां लगाए स्वंय निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिये ।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू,नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुधीर लदरे,रमेश साहू, शरद माहोरे, जित्तू अग्रवाल,पार्षद विक्रान्त विश्वकर्मा, रूपेश विश्वकर्मा,नगरपालिका इंजीनियर देवेन्द्र डेहरिया,पप्पू मिश्रा,आर्किटेक्ट गौरव,राजू बिहारी सहित अन्य उपस्थित थे।








