स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- छिंदवाड़ा में लगातार नवनिर्वाचित सांसद के स्वागत का दौर चल रहा है। इसी श्रंखला में बीते दिन सांसद विवेक साहू भाजपा नेता राजू नरोटे के निवास पर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। सांसद ने परिवारजनों और उपस्थित नागरिकों से सौजन्य भेट की।

ज्ञात हो की जिले भर में विभिन्न धार्मिक सामाजिक संस्थाओं अथवा नागरिकों द्वारा सांसद श्री साहू का स्वागत सम्मान किया जा रहा है, इसी क्रम में रविवार शाम वरिष्ट भाजपा नेता पूर्व जिला महामंत्री राजू नरोटे के विवेकानंद कॉलोनी स्थित ग्रह निवास में सांसद श्री साहू का गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस रेड कार्पेट वैलकम के दौरन भव्य डिजिटल आतिशबाजी के साथ गुलाब के फूलो की वर्षा की गई। स्वागत सम्मान से सांसद बंटी साहू भी गदगद नजर आये। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता समर्थक एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। जिनका बारी बारी से भाजपा नेता राजू नरोटे ने परिचय कराया, तत्पश्चात श्री नरोटे ने श्री साहू का तिलक लगाकर शॉल श्रीफल अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया। जहाँ सांसद ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया, वही मातृशक्ति ने तिलक लगाकर आरती उतारी। सांसद श्री साहू ने भी उपस्थित जनों के अभिवादन को स्वीकारते हुए सभी का आभार जताया और बुजुर्गो वरिष्ठजनों के पैर छुए आशीर्वाद लिया, साथ ही उन्होंने लोगो से चर्चा कर समस्याएं भी जानी

इस दौरान दुर्गेश नरोटे, कपिल नरोटे, सुमित नामदेव, शुभांक भारद्वाज, चीकू पाल, मोरेश्वर हिवसे, परेश सिन्हा, शिवा सरसवार, किशोर ढोक, अद्वैत मोरोने, शिशिर खारपाटे, शैलेंद्र प्रजापति, चिराग अजमेरा, यश पैठने, रविंद्र नाफड़े, जिमी मालवी, कैलाश सोनी, बबलू मालवी, अनुभूति सिन्हा, राधा नरोटे, वर्षा पाठक, प्रिया ढोक, वर्षा सोनी, शबनम खान, कल्पना ढोक सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति और युवा साथी उपस्थित थे।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    seventeen + four =