स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- आदिवासी वर्ग व हर्रई क्षेत्र की शासकीय भूमि और आम जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों सहित विभिन्न विषयों को लेकर 1 अक्टूबर को हर्रई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा उग्र धरना प्रदर्शन व ज्ञापन रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी सामिल होंगे।

जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता व अमरवाड़ा विधानसभा प्रत्याशी धीरनशा इनवाती और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने आदिवासी समाज के हर वर्ग का मान सम्मान रखा। आदिवासियों पर कभी अत्याचार नहीं होने दिया। आदिवासियों की जमीनों की रक्षा के लिये कांग्रेस ने कानून लाया, किन्तु आज भाजपा के शासन में कानून को तोड़ मरोड़कर आदिवासियों की जमीन गैर आदिवासियों को बेची जा रही है। अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के हर्रई में शासकीय भूमि पर बेधड़क अवैध कब्जा किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों की नाक के नीचे शासकीय भूमि की मची बंदरबांट को रोकने के साथ वह जमीन हर्रई के जरूरतमंदों को देने की मांग ज्ञापन के माध्यम से की जायेगी।

उन्होंने बताया कि आदिवासियों की जमीनों की खरीद फरोख्त, आदिवासी समाज के लोगों पर बढ़ते अत्याचार व अपराध के खिलाफ हर्रई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 1 अक्टूबर को धरना प्रदर्शन कर जिम्मेदार अधिकारी को विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा जायेगा। धीरन शा ने बताया कि आयोजित धरना प्रदर्शन व ज्ञापन रैली में आदिवासी समाज के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद की जायेगी, ताकि प्रदेश की बहरी भाजपा सरकार तक हमारी मांगें पहुंच सके।

KBP NEWS.IN
… जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    3 × two =