स्टेट डेस्क – इस परिवार की सालाना आय केवल 2 रुपए है और इस बात को स्वयं तहसीलदार ने प्रमाणित भी किया है..! तहसीलदार ने इस इनकम का आय प्रमाणपत्र भी जारी किया है… खबर चौंकाने वाली है लेकिन आय प्रमाण पत्र यही बोलता है कि इस परिवार की सालाना इनकम केवल ₹2 है..? ख़बर मध्य प्रदेश के सागर जिले की है जहां एक परिवार साल में सिर्फ दो रुपए कमाता है..! तहसीलदार ने बकायदा 2 रुपए वार्षिक आय का प्रमाण पत्र भी जारी किया है। अब ये प्रमाण पत्र वायरल होने के बाद ये चर्चा का विषय बन गया है।

नौकरशाह दफ्तरों में किस तरह से काम करते हैं इसकी कलई खुल कर सामने आई है। सागर जिले के बंडा में तहसीलदार ने दो रुपये वार्षिक आय का प्रमाण पत्र जारी कर दिए हैं।


दरअसल बंडा के ग्राम घोघरा निवासी बलराम चढ़ार ने लोकसेवा केंद्र के माध्यम से आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। बलराम ने आवेदन में 40 हजार रुपये अपनी आमदनी बताई थी, लेकिन लोकसेवा केंद्र के संचालक ने 40 हजार की जगह 2 रुपये आमदनी दर्ज कर दिया..? ऐसे में लोकसेवा केंद्र से शुरू हुई गड़बड़ी पर, न किसी ने ध्यान दिया और न ही इसे सुधारा गया। यहां तक कि तहसीलदार ने भी हस्ताक्षर कर प्रमाण पत्र जारी कर दिए। यह प्रमाण पत्र अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि इस प्रमाण पत्र को जारी हुए लगभग 10 महीने बीत चुके है, लेकिन इस बड़ी लापरवाही के सामने आने के बाद अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

KBP NEWS.IN

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    14 + seven =