स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा – अपने पापों का नतीजा भुगत रही कांग्रेस की इतनी दुर्गत हो गई है कि अब माफिया और कुख्यात गुंडों के भरोसे कांग्रेस चल रही है। हालत यह है कि कांग्रेस के पास विज्ञप्ति जारी करने वाले नेताओं का भी अकाल पड़ गया है। यह बात नगर निगम महापौर विक्रम आहाके ने गुरुवार को जारी एक बयान में कही। उन्होंने कहा कि शराब माफिया के नाम से कुख्यात सोनू मागो इन दिनों विज्ञप्ति वीर बने हुए हैं, और बे सिर पैर के झूठे बयान जारी कर रहे हैं।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष रिजवान कुरैशी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में विक्रम आहके ने कहा कि सोनू मागो नशे के कारोबार में लिप्त रहकर दूसरे को आईना दिखाने की कोशिश कर रहे है। हमारी युवा पीढ़ी को नशे के दल दल में धकेल कर उन्हें बर्बाद करने पर तुले हैं।

अपने आका कमलनाथ और कमलनाथ की शह पर सोनू मागो गुंडागर्दी की राजनीति करने पर उतारू हैं। अराजकता और अपराध कांग्रेस के डीएनए में है। पिछले दिनों शिकारपुर में विधायक और ज़िला पंचायत अध्यक्ष के बीच जिस तरह मारपीट और गाली गलौच हुई उसने राजनीति को शर्म सार कर दिया है। यही कांग्रेस और उसके नेताओं की पहचान है।
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों नगर निगम अध्यक्ष पद के चुनाव में धन बल और बाहुबल से सोनू मागो ने पार्षदों को लोभ दिया और धमकाया वह भी राजनीति को शर्मसार करने वाला कृत्य है। महापौर ने कहा कि श्री मांगो अपनी हैसियत भूलकर सांसद विवेक बंटी साहू पर आरोप लगा रहे हैं।
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823








