स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा – पीएम नरेंद्र मोदी ने छिंदवाड़ा में श्री बादल भोई जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का वर्चुअली लोकार्पण किया. अवसर पर प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री बादल भोई के वंशजों का सम्मान भी किया।

इसे लेकर छिंदवाड़ा के दशहरा मैदान पर भव्य आयोजन हुआ, जिसमें आदिवासी समाज और वरिष्ठ अधिकारी नेता शामिल हुए। आयोजन का शुभारंभ सांसद विवेक साहू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. साथ ही बादल भोई के परिवार का भी स्वागत किया. सांसद विवेक साहू ने आदिवासियों के बीच पहुंचकर ढोल भी बजाया. कार्यक्रम का समापन पीएम मोदी की अपील से हुआ. इस दौरान छिंदवाड़ा में भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे, अमर रहे के जयघोष लगाए गए.

कार्यक्रम के दौरान मेयर विक्रम अहाके, अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव कलेक्टर शीलेंद्र सिंह, एसपी मनीष खत्री सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    eleven − 3 =