स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- बेरडी में विद्या भारती केशव शिक्षा समिति महाकौशल प्रांत के मार्गदर्शन में ग्रामभारती छिंदवाड़ा द्वारा आयोजित श्री गुरुजी शिक्षण समिति सौसर संयोजक एवं प्रधानाचार्य अध्यक्ष नंदकुमार शुक्ला ग्रामभारती छिंदवाड़ा की उपस्थिति में सरस्वती शिशु मंदिर बेरडी में बैठक संपन्न हुई। जिसमें शिशु नगरी, विद्यारंभ संस्कार, समर्पण, मान्यता, बोर्ड कक्षाओं के परिणाम की समीक्षा की।

आगामी योजना विद्यालय की शेष शुल्क, एवं ग्रामभारती की देनदारियां, समिति के सदस्यों को विद्यालय के पालक, नवीन प्रवेश हेतु पोषक ग्रामों में संपर्क, ग्रामभारती कार्यालय निर्माण हेतु सहयोग, विद्यालय की आगामी कार्य योजना बनाने हेतु निर्देशित किया गया।

इस बैठक में अजय औरंगाबादकर कोषाध्यक्ष, डॉ. अरविंद फोले सचिव, डॉ. विजय पराडकर वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र छिंदवाड़ा, सदस्य श्रीमती शीला शुक्ला, रामदास ढोक समन्वयक, सहदेव डिगरसे, राजू बाविसटाले अध्यक्ष, प्रदीप माहेश्वरी उपाध्यक्ष, श्रीमती नीता बोडखे सचिव, नंदकुमार राय सदस्य, प्रीतम रूंघे संयोजक, अशोक लाखे, उमेश डोंगरे, नितेंद्र बोडे, धनराज वाघमारे, श्रीमती सरिता टुनकीकर उपस्थिति रहे।

KBP NEWS.IN
संजय औरंगाबादकर
9425148353

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    1 × 4 =