स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- छिंदवाड़ा में एक साथ पांच अवैध कॉलोनाइजरों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसे मिलाकर बीते दो दिन में सात अवैध कॉलोनाइजर पर प्रकरण दर्ज किया गया है। कलेक्टर की फटकार का असर अवैध कॉलोनाइजरों के विरुद्ध दो दिनों से जारी कार्रवाई में नजर आ रहा है। मंगलवार को एकसाथ पांच अवैध कॉलोनाइजरों पर नगर निगम की टीम ने एफआईआर दर्ज कराई है। दो दिन में सात कॉलोनाइजरों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किए जा चुके हैं।

सोमवार को समय सीमा की बैठक में कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने नगर निगम आयुक्त को फटकार लगाते हुए एफआईआर दर्ज नहीं करने का कारण पूछा था। इस दौरान बैठक में मौजूद एसपी अजय पांडे ने भी थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए निगम से आने वाली फाइलों पर तुरंत कार्रवाई के लिए आदेशित किया था। सोमवार को दो कॉलोनाइजर पर प्रकरण पंजीबद्ध करने के बाद मंगलवार को कोतवाली में एक और देहात थाने में चार एफआईआर दर्ज हुई।

छिंदवाड़ा पुलिस ने राहुल अग्रवाल पिता राजकुमार अग्रवाल, रूपलाल पिता खडगू, देवराव पिता काशीनाथ, दीपक पिता महादेव, अशोक पिता शिवराम, देवेंद्र पिता आधारसिंह रघुवंशी के खिलाफ अवैध कॉलोनी के प्रकरण में एफआईआर दर्ज कराई।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    13 − 1 =