स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा- पिछले एक साल से मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के अंतर्गत अपनी बारी का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। बुधवार को जिले के 211 स्कूलों में पढने वाले कक्षा बारहवीं के ऐसे विद्यार्थी जो टॉपर रहे है उन्हें स्कूटी मिलगी। मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलते ही स्कूल शिक्षा विभाग ने छात्रों की सूची तैयार कर ली है। 2023-24 शैक्षणिक सत्र में 12 वीं में टॉप करने वाले छात्रों को स्कूटी दी जाएगी। स्कूटी वितरण समारोह 5 फरवरी को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। जिले के सभी स्कूलों में भी वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें लाइव जुड़ेंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी जीएस बघेल ने बताया कि जिले के 211 स्कूलों के ऐसे छात्र और छात्रा जो टॉपर रहे है उन्हें इसमें शामिल किया गया है। हालांकि कन्या और बालक स्कूल होने पर एक ही विद्यार्थी को इसमें शामिल किया गया है।

KBP NEWS.IN
… जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    one × 2 =