स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा: चौरई पुलिस ने खेत में अफीम के पौधे लगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने ग्राम चन्हिया खुर्द का केवल वर्मा अपने खेत में अफीम के पौधे लगाया हुआ हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशन में थाना प्रभारी चौरई द्वारा त्वरित कार्यवाही करने हेतु 03 अलग-अलग पुलिस टीम को मौके पर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया। पुलिस टीम के द्वारा मौके पर रेड कार्यवाही कर आरोपी केवल वर्मा के खेत में कुंआ के पास अफीम के पौधे लगे हुये मिले।

आरोपी केवल वर्मा के खेत में लगे अफीम के पेड कुल 18 किलो 394 ग्राम गीले कीमती 1,80,000 रूपये के जप्त किए गए। आरोपी केवल वर्मा के विरूध्द अपराध क्रमांक 178/25 धारा 8,18 (C),25 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष ज्यूडिशियल रिमांड में पेश किया जाता है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका…

इस कार्रवाई में निरीक्षक गनपत सिंह उईके, उ.नि. लता मेश्राम, सावित्री बघेल, सउनि हिरैशी नागेश्वर, शेख असगर अली, सतीश दुबे, नारायण सिंह बघेल, पूनम सनोडया, प्र.आर. गोपाल साहू, आरक्षक राजू भारती, राजकिशोर बघेल, सतीश बघेल, प्रकाश साहू, राजेश सनोडिया, रोहित ठाकुर, योगेश मालवी, राजपाल बघेल, अभिषेक सनोडिया, नीरज बघेल की सराहनीय भूमिका रही।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    3 × 1 =