स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- छोटी उम्र, बड़ा हौसला, संयम, इबादत और श्रद्धा की मिसाल, नन्हे रोज़ेदार की बड़ी आस्था… 6 साल के मासूम अशाज़ यूज़ारसिफ़ का पहला रोज़ा बना पूरे परिवार के लिए भावुक पल… इस पाक महीने में छिंदवाड़ा के छोटे से 06 वर्षीय मासूम बच्चे अशाज़ यूज़ारसिफ़ ने भी रोज़ा रखने की जिद ठान ली। 6 साल के नन्हे अशाज़ की इस जिद ने परिवार को चौंका दिया। माता-पिता ने पहले उसे समझाने की कोशिश की, कि वह अभी बहुत छोटा है। लेकिन उसके अटल विश्वास और दृढ़ संकल्प के आगे वे झुक गए।

सुबह सेहरी के वक्त आशाज़ ने परिवार के साथ उठकर सेहरी की और पूरे दिन रोज़े के नियमों का पालन किया। 6 साल के नन्हे आशाज़ की इस जिद ने परिवार को चौंका दिया। सुबह सेहरी के वक्त आशाज़ ने परिवार के साथ उठकर सेहरी की और पूरे दिन रोज़े के नियमों का पालन किया। दिनभर बिना कुछ खाए-पिए मासूम आशाज़ ने रोज़े की कठिन परीक्षा को पार किया। शाम होते ही जब इफ्तार का समय हुआ, तो परिवार वालों ने खुशी-खुशी उसका सम्मान किया। आशाज़ को नए कपड़े पहनाए गए, उसके गले में माला डाली गई और पूरे परिवार ने उसके पहले रोज़े की खुशी में ऊपरवाले का शुक्रिया अदा किया।

आशाज़ की इस पाक शुरुआत से पूरा परिवार भावुक हो उठा। उसके माता-पिता श्रीमती हिफ़्ज़ा और डॉ. दानिश ख़ान परिवार के मुखिया दादी शहनाज़ ख़ान, बड़े पापा और मम्मी श्रीमती सबा ख़ान और ज़ीशान ख़ान, श्रीमती उज्मा ख़ान और रिजवान ख़ान सहित परिजनों ने दुआ मांगी कि अल्लाह उसे आगे भी इसी तरह नेक राह पर चलने की हिम्मत और आशीर्वाद दे और साथ में मिलकर सभी ने देश की तरक्की और अमन, शांति के लिए दुआ मांगी।
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823









