स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद नकुलनाथ बीते दिनों विभिन्न शोकाकुल परिवारों से मिलने पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। इसी के चलते वे सैयद इमरान अली उर्फ इमरान बाबा के इंतकाल के बाद उनके दीवानजी मोहल्ला स्थित निज निवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। इस अवसर पर नकुलनाथ ने दुखी परिवार को ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही।

नकुलनाथ ने इमरान बाबा के भाई सैयद गुफरान अली उर्फ गोपी से विभिन्न पारिवारिक चर्चा भी की। आपको बता दें इमरान बाबा कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे, उन्होंने कमलनाथ और नकुलनाथ के चुनावों में भी अपनी अहम भूमिका निभाई थी। कांग्रेस से जुड़े कई मुस्लिम नेता और अन्य वरिष्ठ नेता इमरान बाबा का काफी सम्मान किया करते थे और उनकी बातों को स्वीकार भी किया करते थे।

इस अवसर पर पूर्व सांसद नकुलनाथ के साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, पप्पू यादव, गोलू पटेल, जय सक्सेना, सोनू मांगो, राशिद खान, जाकिर परवेज़, आरिफ ठाकुर, अजय सिंह, राहुल मालवीय, अभिषेक गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

KBP NEWS.IN
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    fourteen − thirteen =