स्टेट डेस्क/भोपाल- सरकार ने तुअर दाल का समर्थन मूल्य निर्धारित कर दिया है। इस बार 7650 रुपए प्रति क्विंटल की दर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी। साथ ही ओंकारेश्वर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी को मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ये फैसले लिए गए। साथ ही कई अहम प्रस्तावों को भी हरी झंडी दी गई है।
बैठक में 30 मार्च से जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। यह अभियान 30 जून तक चलेगा। जलस्रोत्रों का संरक्षण-संवर्धन, सफाई अभियान चलेगा। जनप्रतिनिधि, अफसर, सामाजिक संगठन इस अभियान से जुड़ेंगे। शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण इलाकों में भी इस अभियान को चलाया जाएगा। प्रभारी मंत्रियों को मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में अविरल निर्मल नर्मदा योजना के लिए सरकार ने 124 करोड़ रुपए मंजूर कर दिए हैं। अगले सात साल तक यह योजना चलेगी। इसके तहत 12 मंडल में पौधारोपण किया जाएगा। सरकार ने आज तुअर दाल का समर्थन मूल्य 7650 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित कर दिया है।
KBP NEWS.IN
9425391823








