स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा:- “अंधेर नगरी चौपट राजा” ना सफाई, ना ही सुविधाएं, यह भाजपा की सरकार है जो समर्पित है पूरी तरह से भ्रष्टाचार के लिए, जनता की सुख, सुविधाओं को छीनने के लिए और जनता के टैक्स के पैसों पर मौज मारने के लिए। जनता पर भारी टैक्स का बोझ डाला फिर उन पैसों पर भ्रष्टाचार की ईमारत खड़ी करने के लिए ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स का आयोजन किया। जिसका कोई औचित्य ही नहीं निकला, केवल कमलदल के सांसदों ने टैक्स की राशि पर खूब मौज उड़ाई। स्वच्छता सर्वेक्षण से लेकर हर जगह पिछड़ना भाजपा सांसद की नाकामी है, जिसका दंश नगर की जनता झेल रही। उक्त उदगार नगर पालिक निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मांगो ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में व्यक्त किए।

धर्मेन्द्र सोनू मांगो ने कहा कि नगर पालिक निगम क्षेत्र के 48 वार्डों की रहवासी जनता पर भाजपा सांसद के द्वारा भारी टैक्स का बोझ डाला गया है। जनता से स्वच्छता टैक्स 120 रुपए से बढ़ाकर सीधे 1200 रुपए वसूला जा रहा, फिर भी शहर की गली-मोहल्ले गंदगी से पटे पड़े हैं, सफाई के अभाव में स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम टॉप टेन में भी जगह नहीं बना पाया, यह सांसद के लिए शर्म की बात है। जलकर पहले 160 रुपए था जिसे बढ़ाकर भाजपा ने 260 रुपए किया। फिर भी निगम क्षेत्र के सभी हिस्सों में नियमित शुद्ध पेयजल की सप्लाई नहीं हो पाई। कई इलाके ऐसे हैं जहां नल से जल केवल कही सुनी बात है, इसे कहते हैं अंधेर नगरी चौपट राजा, जहां सिर्फ जनता लुट रही और सत्ताशीन नेता मौज मार रहे हैं। सम्पूर्ण बढ़ा हुआ टैक्स वसूलने के बाद भी निगम कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दे पा रहा है। पूरे महीने लगातार काम करने के उपरांत उन्हें वेतन के लिए लम्बा इंतजार कराया जाना बेहद निंदनीय है।

टैक्स की राशि का दुरुपयोग कर रही भाजपा…
श्री मांगो ने जारी बयान में कहा कि छिन्दवाड़ा प्रत्येक क्षेत्र में पिछड़ रहा है। जिले के हक और अधिकार के लिए सांसद नहीं लड़ पा रहे, ना ही उनके पास विकास को लेकर कोई विजन है, केवल टेलिविजन की राजनीति में माहिर सांसद की नाकामी का दंश सिर्फ और सिर्फ नगर की जनता को झेलना पड़ रहा है। विकास के साथ ही जिले की छिनती हुई पहचान को लेकर वे गम्भीर नहीं है। इतना ही नहीं उनकी मौजूदगी में ही ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स का आयोजन किया गया। जिसका कोई औचित्य अथवा सार्थक परिणाम सामने नहीं आए, केवल जनता के टैक्स के रुपयों की बर्बादी की गई। इस आयोजन पर जितनी राशि लुटाई गई उससे निगम के अधिकांश कर्मचारियों का वेतन हो जाता अथवा जनकल्याण के कार्य होते, क्योंकि कर्मचारियों को समय से वेतन प्राप्त नहीं हो रहा है जिसके लिए भाजपा की सरकार जिम्मेदार है।

ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स पर उड़ाए लाखों रुपए…
श्री मांगो ने कहा कि जनता से भारी भरकम टैक्स वसूलकर भाजपा और सांसद ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स पर उड़ा रहे। इस आयोजन की सम्पूर्ण राशि निगम से दी गई। श्री मांगो ने प्रश्न उठाते हुए कहा कि इस आयोजन से जनता को क्या फायदा हुआ? कुछ भी नहीं, सिर्फ भाजपा के आयातित महापौर व कमलदल के नेताओं ने जनता के रुपयों पर मौज की और कर्मचारी वेतन के लिए तरस रहे हैं। क्या यही भाजपा का सुशासन है…?

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    12 − 12 =