छिंदवाड़ा/स्टेट डेस्क – छिंदवाड़ा के पतालेश्वर धाम में हरियाली महोत्सव का भव्य आयोजन श्रीमती रानी सूर्यवंशी और श्रीमती श्रद्धा जैन के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर शेषराव यादव, विशेष अतिथि श्रीमती डाक्टर विजया यादव, श्रीमती प्रीति बिसेन, श्रीमती शबनम ज़फ़र ख़ान, कामिनी शाह, पारूल पांडेय, किरण शर्मा, कांता सदारंग, कांता ठाकुर, अनिता शर्मा, वंदना विश्वकर्मा, चित्रा चौकसे, नीलम जघेंला, हेमा क्षत्रिय, दीपिका सलामे, पूनम कटरे, वार्ड पार्षद अरूणा कुशवाह, सुश्री रूबीदास, सहित अन्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से वृक्षारोपण, हल्दी कुमकुम, भजन कीर्तन के साथ बहनों ने सावन के झूले का भी आनंद उठाया।

महिलाओं को सुहागले सामग्री भी बांटी गई। इस अवसर पर शिव मालवी, विजय पाण्डेय, शंटी बेदी, दिवाकर सदारंग, योगेन्द्र राणा, अल्केश साव, आदि प्रतिभा तिरगाम शालिनी सिंह, जया पटेल, रुक्मिणी, रत्ना साहू, अराधना पवार, सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823








