स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 15 से 30 जुलाई 2025 तक “नशे से दूरी है जरूरी” विषय पर जिले में विशेष जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

पुलिस मुख्यालय व्दारा नारकोटिक्स शाखा के माध्यम से पूरे प्रदेश में नशामुक्ति जनजागृति अभियान चलाये जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं , निर्देशों के परिपालन में छिंदवाड़ा में पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रदेश स्तरीय ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान के अंतर्गत 20 जुलाई को जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में मानव श्रृंखला निर्मित कर आम जनों को नशे से दूर रहने के संबंध में जागरूक किया गया।

  1. थाना अमरवाड़ा – थाना अमरवाड़ा अंतर्गत बस स्टैंड अमरवाड़ा एवं चौकी सिंगोड़ी अंतर्गत सिंगोड़ी में मानव श्रृंखला निर्मित की जाकर आम जनों को नशे से दूर रहने के संबंध में समझाइए दी गई नशा मुक्ति के पोस्ट सार्वजनिक स्थानों पर लगवाएं लगाए गए एवं पंपलेट का वितरण कर स्थानीय आम जनों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई, उपस्थित जन समुदाय को नशा कार्यक्रम विभिन्न नशा मुक्ति केन्द्रों तथा हेल्पलाईन नम्बरों के बारे में बताया गया। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह धुर्वे एवं चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पंकज राय के द्वारा आम जन को मानस हेल्पलाइन एवं मनहित एपके बारे में जानकारी देकर नशे से दूर रहने की अपील की गई।
  2. थाना देहात- अंतर्गत ग्राम गांगीवाड़ा में थाना प्रभारी जीएस राजपूत, उप निरीक्षक वर्षा सिंह एवं अन्य पुलिस स्टाफ के द्वारा स्थानीय आमजन, व्यापरी गण को एकत्रित कर मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया एवं जन जागृति के कार्यक्रम कर स्थानीय आम नागरिकों को नशा के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक किया गया एवं स्थानीय आमजन को नशा से दूर रहने की सलाह दी गई, साथ ही सामूहिक शपथ का आयोजन किया जाकर नशा मुक्ति के पोस्टर, पंपलेट का वितरण किया गया।
  3. थाना दमुआ- अंतर्गत थाना प्रभारी प्रमोद सिंह सिरसाम के द्वारा बस स्टैंड दमुआ में स्थानीय आम नागरिकों की मदद से मानव श्रृंखला का निर्माण किया जाकर स्थानीय आम जनों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई एवं स्थानीय कलाकारों की मदद से नुक्कड़ नाटक का आयोजन करवाया जाकर आम जन को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक किया गया ,साथ ही मानस हेल्पलाइन मनहित एप एवं नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्रों की जानकारी दी गई।
  4. थाना तामिया- अंतर्गत थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष सिंह जैतवार के द्वारा ग्राम तामिया में स्थानीय आम नागरिकों, व्यापारियों, राहगीरों की मदद से मानव श्रृंखला का निर्माण किया जाकर आम जनों को नशा मुक्ति के संबंध में जागरूक किया गया एवं सार्वजनिक स्थानों तथा परिवहन यान पर पंपलेट पोस्टर चस्पा कर आम जनों को नशा से दूर रहने की अपील की गई।
  5. थाना बटका खापा- अंतर्गत बस स्टैंड बटका खापा में उप निरीक्षक रंजना शर्मा एवं अन्य उपस्थित स्टाफ के द्वारा स्थानीय नागरिकों की मदद से मानव श्रृंखला का निर्माण किया जाकर आम जनों को आम जनों को नशा से दूर रहने की समझाइए दी गई।
  6. थाना माहुलझिर- अंतर्गत थाना प्रभारी रविंद्र पवार एवं उपस्थित पुलिस स्टाफ के द्वारा सत धारा वॉटरफॉल एवं नागद्वारी मेला बेस कैंप स्थल पर मेला में आए श्रद्धालुओ की मदद से मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया एवं आम जनों को नशा से होने वाले दुष्परिणाम के संबंध में अवगत कराया जाकर नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
    7 थाना मोहखेड़- अंतर्गत बस स्टैंड मोहखेड़ एवं चौकी उमरानाला अंतर्गत ग्राम उमरानाला में स्थानीय जन समुदाय व्यापरी गण की मदद से मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया, परिवहन यान पर नशा मुक्ति के पोस्टर चस्पा कराए गए एवं उपस्थित जन समुदाय को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई, थाना प्रभारी के सी पटले एवं चौकी प्रभारी पारस आर्मो के द्वारा स्थानीय आम जनों को नशा से दूर रहने की अपील की गई।
  7. थाना परासिया- अंतर्गत बस स्टैंड परासिया में ऑटो ड्राइवर/ बस ड्राइवर/ स्थानीय दुकानदारो एवं व्यापारियों की मदद से मानव श्रृंखला का निर्माण किया जाकर थाना प्रभारी संजय भलावी के द्वारा समस्त नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
  8. थाना बिछुआ- अंतर्गत ग्राम बिछुआ में स्थानीय हाट बाजार में दुकानदारों, बस चालको, ऑटो ड्राइवर की मदद से मानव श्रृंखला का निर्माण किया जाकर सभी को नशा मुक्ति के संबंध में समझाइश दी गई एवं नशा से दूर रहने की अपील थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन सिंह मर्सकोले के द्वारा की गई।
  9. चौकी धरम टेकडी- अंतर्गत ग्राम झिरलिंगा में स्थानीय ग्रामीण जनों की मदद से मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया एवं आम जनों को नशा से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक किया जाकर नशा से दूर रहने की अपील की गई साथ ही आम जनों को मनहित एप, मानस हेल्पलाइन एवं टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई, साथ ही चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अविनाश पारधी एवं पुलिस स्टाफ के द्वारा ग्रामीण जनों को सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई एवं नशामुक्ति से संबंधित पंपलेट का वितरण किया किया गया। इसी प्रकार जिला छिंदवाड़ा के समस्त थाना क्षेत्र में स्थानीय थाना प्रभारी के द्वारा नशा मुक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए गए एवं मानव श्रृंखला का निर्माण किया जाकर स्थानीय आम जनों को नशे से दूर रहने के संबंध में समझाइए दी गई है। छिंदवाड़ा पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे नशे से दूर रहकर अपने जीवन, परिवार और समाज को सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध बनाएं।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    12 − 4 =