स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में आई.पी.एस इंस्टिट्यूट से बीसीए छठवें सेमेस्टर की छात्रा निकिता गेडाम ने 92 एसजीपीए अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही अंजलि पाठक और दिशा अग्रवाल ने 8.8 एसजीपीए अंक प्राप्त कर इंस्टिट्यूट में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

वहीं हर्षिता, श्रीमांशु त्रिवेदी, कुमकुम यादव और पशवीर ने 8.7 एसजीपीए अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए आई.पी.एस इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर डॉ. जैमिनी खानवे, अश्विन शेड़े, अपूर्वा राय, पंकज चौरसिया, गगन बोनिया एवं महेश हुमनेकर ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आईपीएस इंस्टिट्यूट के छात्र- छात्राओं ने अपना परचम लहराया है।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    eighteen + seventeen =